Death Anniversary: बापू की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया याद, राहुल ने शेयर किया वीडियो
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) यानी बापू की 73वीं पुण्यतिथि है। आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेतदेश के तमाम नेता उन्हें याद कर रहे हैं।
किसान आंदोलन पर बोले कवि कुमार विश्वास, दोनों पक्ष मिलकर निकाले समाधान
राष्ट्रपति ने भी किया बापू को नमन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।'
महापंचायत के ऐलान के बाद आज वेस्ट UP, हरियाणा से कूच करेंगे किसान
PM मोदी ने गांधी की पुण्यतिथि पर दीश्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी (PMNarendra Modi) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथिपर उन्हें श्रद्धांजलि अॢपत की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, 'महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को सर्मिपत कर दिया।'
Kisan Aandolan: हरियाणा के 17 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक, सिर्फ वॉयस कॉल चालू
राहुल गांधी ने भी किया बापू को याद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन का जिक्र करते हुए लिखा, 'सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।'
#MahatmaGandhi: जब बापू पर चली थीं गोलियां, जानें कौन मिलना चाहता था गोडसे से?
प्रार्थना सभा से उठ रहे बापू के सीने पर गोडसे ने मारी थी गोली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम विनायक गोडसे ने की थी। गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा से उठ रहे महात्मा गांधी के सीने पर तीन बार गोली चालकर उनकी हत्या कर दी थी। गांधी जी की मृत्यु की खबर से पूरा देश शोकाकुल था। पूरे देश में 30 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उनके शहादत को याद करते हुए शहीद दिवस (Shaheed Diwas) मनाया जाता है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
- सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, 30 जनवरी से बैठेंगे अनशन पर
- गाजीपुर बॉर्डर कोे नहीं खाली करा पाई सरकार, देर रात वापस भेजे गए सुरक्षाकर्मी
- असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ सकती है चिंता, CM नीतीश कुमार से मिले AIMIM के पांचों विधायक
- आंदोलन को बचाने के लिये राकेश टिकैत का आखिरी दांव... खेला इमोशनल कार्ड
- किधर जा रहा आंदोलन! टिकैत के सरेंडर नहीं करने से क्या पुलिस करेगी कार्रवाई?
- राकेश टिकैत ने सरेंडर की अटकलों को किया खारिज,कहा- लालकिला घटना की हो जांच
- रूस से S-400 सिस्टम खरीदने पर भारत और अमेरिका के बीच पड़ सकती है रार, कैसे? पढ़े रिपोर्ट
- पूर्व उपराष्ट्रपति ने लिखा- मोदी ने कहा 'मुस्लिमों के लिए किए गए कामों का प्रचार मेरी राजनीति नहीं'
- कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस समेत ये 16 राजनीतिक दल करेंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण का बायकॉट
- Public Toilet में अंडे और मटन बेचकर चला रहा था कारोबार, नगर निगम ने काटा बड़ा चालान
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment