बंगाल: स्मृति ईरानी की आज हावड़ा में रैली, अमित शाह दुमुर्जला के लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे

बंगाल: स्मृति ईरानी की आज हावड़ा में रैली, अमित शाह दुमुर्जला के लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी अपने चरम पर है। ऐसे मेंराज्य के हर घर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने रैली और जनसभाओं को तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज यानी 31 जनवरी को केंद्रीय मंत्र स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बंगाल में रैली और जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन

बता दें कि इससे पहले राज्य में चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा था, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित इजरायली दूतावास से महज कूछ दूरी पर हुए बम ब्लास्ट के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। अब उनकी जगह स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे की कि जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में शाह दुमुर्जला में वर्चुअल रूप से मौजूद रहेंगे।

किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें

वहीं दूसरी ओर बंगाल में इस बार चुनाव से पहले ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। टीएमसी को बीते शनिवार बार एक बड़ा झटका लगा है। हाल में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता राजीब बनर्जी समेत दो अन्य वरिष्ठ नेता (कुल 6 नेता) दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शाम में मुलाकात कर अनौपचारिक रूप में भाजपा में शामिल हो गए। शाह ने अपने घर पर तृणमूल नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments