नरेश टिकैत ने किया साफ- प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के...
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।किसान नेता नरेश टिकैत ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमा का सम्मान करेंगे, लेकिन वे अपने आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
अखिलेश यादव बोले- किसानों को बदनाम कर खरबपतियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा
नरेश टिकैत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री ने कहा कि कि सरकार से किसानों की बातचीत में महज ‘‘एक फोन कॉल की दूरी’’ है। टिकैत ने कहा कि सरकार को ‘‘हमारे लोगों को रिहा करना चाहिए और वार्ता के अनुकूल माहौल तैयार करना चाहिए।’’
किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच गाजीपुर सीमा पर कहा, ‘‘एक सम्मानजनक स्थिति पर पहुंचा जाना चाहिए। हम दबाव में कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के कुछ दिन बाद शनिवार को कहा था कि प्रदर्शनकारी किसानों के लिए उनकी सरकार का प्रस्ताव अब भी बरकरार है और बातचीत में महज ‘‘एक फोन कॉल की दूरी’’ है। टिकैत ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान करेंगे। किसान नहीं चाहते कि सरकार या संसद उनके आगे झुके।’’
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसानों के आत्म-सम्मान की रक्षा हो। बीच का कोई रास्ता खोजा जाना चाहिए। वार्ता होनी चाहिए।’’ टिकैत ने कहा, ‘‘26 जनवरी को हुई ङ्क्षहसा षड्यंत्र का हिस्सा थी। तिरंगा हर किसी से ऊपर है। हम किसी को इसका अपमान नहीं करने देंगे। इसे सहन नहीं किया जाएगा।’’ दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को हुई ङ्क्षहसा के संबंध में करीब 40 मामले दर्ज किए हैं और 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष बने BCCI के सचिव जय शाह, गांगुली ने दी बधाई
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
- कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, बिहार में 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
- सीमा विवाद के बीच बड़ा खुलासा, बिहार में मिल रहे राशन के चावल से चीन में बन रही है शराब
- कृषि कानूनों के विरोध में सात जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान
- मोदी सरकार से 8वें दौर की वार्ता से पहले किसानों ने आंदोलन कोदीरफ्तार
- श्मशान हादसे को लेकर मानवाधिकार आयोग ने दिया योगी सरकार को नोटिस
- क्या भारत के लोगों में आ गई हर्ड इम्युनिटी? कोरोना के कम होते हुए मामले दे रहे हैं ये संकेत....
- सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को सेन्ट्रल विस्टा निर्माण के दौरान स्मॉग टावर लगाने का दिया निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment