अखिलेश यादव बोले- किसानों को बदनाम कर खरबपतियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी पर किसानों को बदनाम करने और खरबपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने एक ट्वीट के जरिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।
किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
ट्वीट में यादव ने कहा, 'भाजपा द्वारा किसानों को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान बहुत आहत हैं, भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी, श्रम क़ानून व कृषि क़ानून लाकर खरबपतियों को ही फ़ायदा पहुँचाने वाले नियम बनाए हैं। भाजपा ने आम जनता को बहुत सताया है।'
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
इसी ट्वीट में अखिलेश यादव ने भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी राकेश सिंह टिकैत का नाम लिए बिना शायराना अंदाज में लिखा, 'वो आँसू टपके बस दो आँख से हैं, पर दुख-दर्द वो लाखों लाख के हैं।' उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के दौरान हुए बवाल के बाद किसान नेता राकेश सिंह टिकैत का मीडिया के सामने फफक-फफक कर रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष बने BCCI के सचिव जय शाह, गांगुली ने दी बधाई
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
- कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, बिहार में 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
- सीमा विवाद के बीच बड़ा खुलासा, बिहार में मिल रहे राशन के चावल से चीन में बन रही है शराब
- कृषि कानूनों के विरोध में सात जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान
- मोदी सरकार से 8वें दौर की वार्ता से पहले किसानों ने आंदोलन कोदीरफ्तार
- श्मशान हादसे को लेकर मानवाधिकार आयोग ने दिया योगी सरकार को नोटिस
- क्या भारत के लोगों में आ गई हर्ड इम्युनिटी? कोरोना के कम होते हुए मामले दे रहे हैं ये संकेत....
- सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को सेन्ट्रल विस्टा निर्माण के दौरान स्मॉग टावर लगाने का दिया निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment