खुलासा! किसानों को भड़काने के लिए BJP ने वायरल किया केजरीवाल का Doctored Video- सिसोदिया

खुलासा! किसानों को भड़काने के लिए BJP ने वायरल किया केजरीवाल का Doctored Video- सिसोदिया

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।नए कृषि कानूनों (New Farm laws)को लेकर दो माह से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का भरपूर साथ दे रही आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ किसानों को भड़काने के लिए बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)एक डॉक्टर्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस बात का खुलासा कियाहै आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने।

आज मनीष सिसोदिया ने इस वीडियो के राज खोलने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि जो वीडियो बीजेपी के नेशनल ट्वीटर हैंडल और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है वो डॉक्टर्ड है। वीडियो को इस प्रकार से एडिट किया गया है कि ऐसा लगे जैसे सीएम केजरीवाल तीनों कृषि कानूनों केसमर्थन में बोलते दिखाई दें औरलोगों, मुख्य तौर पर किसानों को लगे कि आम आदमी पार्टी इन कृषि कानूनों का समर्थन कर रही है।

ओरिजनल वीडियों में कृषि कानूनों पर सवाल उठा रहे थे केजरीवाल सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस पूरे वीडियो को दिखाया जिमसें एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सीएम केजरीवाल कृषि कानूनों के बारे में बात कर रहे हैं और बीजेपी से सवाल कर रहे हैं कि आप इन तीनों कृषि बिलों के फायदे बताएं। असल में पूरे इंटरव्यू में केजरीवाल ने नए कृषि बिलों का विरोध किया है और उसके लाभ बताने के लिए बीजेपी से कहा है।

किसानों नेपीएम के बयान का लिया संज्ञान, सरकार से बातचीत को तैयार

मुझे बीजेपी पर तरस आता है- सिसोदिया सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने किसानों को आम आदमी पार्टी के खिलाफ भड़काने के लिए ये कुचक्र रचा और इस वीडियो को अपने अनुसार एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी गिरी हुई राजनीति पर उतर आई है। मुझे बीजेपी पर तरस आ रहा है कि जिस पार्टी की केंद्र में 7 साल की सरकार हो गई है। देश के बड़े-बड़े राज्यों में जिस पार्टी की सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस पार्टी के नेता हैं, उस पार्टी को अपने कृषि कानूनों की विश्वस्नीयता कायम करने के लिए अरविंद केजरीवाल का डॉक्टर्ड वीडियो चलाने की जरूरत पड़ रही है।

बीजेपी ने साजिश रची कि किसानों को गद्दार घोषित करो- सिसोदिया सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार इस बात को कह रहे हैं कि ये कृषि कानून किसानों के हित में है, लेकिन किसान उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। वो जान गए हैं कि प्रधानमंत्री और बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। पिछले कई दिनों से बीजेपी किसानों को कृषि बिलों के लाभ गिनवाने में असफल रही है। इसलिए पहले बीजेपी ने साजिश रची कि किसानों को गद्दार घोषित करो, लेकिन जनता ने उनकी बात नहीं मानी।

लाल किले पर तिरंगे का अपमान बीजेपी ने करवाया- सिसोदिया सिसोदिया ने कहा किइसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने लाल किले पर हमला करवाया। बीजेपी ने तिरंगे का अपमान करवाया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई भारतीय जनता पार्टी के द्वारा। इन्होंने ये सबकरके किसानों के सिर पर डालने की कोशिश की, लेकिन जनता ने ये बात भी नहीं मानी।

किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें

पीएम मोदी की जनता के बीच विश्वस्नीयता खत्म- सिसोदिया सिसोदिया ने कहा किजिन लोगों ने लाल किले पर तिरंगे का अपमान किया उनके राज खुले और ये सामने आया कि वो भारतीय जानता पार्टी के ही नेता हैं। ये राज जनता ने खुद खोले। इसके बाद इन्होंने 3-4 दिन पहले गाजीपुर पर बैठे किसान नेताओं पर हमले करवाए और ये दिखाने की कोशिश की गई कि ये स्थानीय लोग हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी बीजेपी के सारे हथकंडे फेल हो गए। आज बीजेपी के नेताओं से जनता नफरत करती है। पीएम मोदी की भी विश्वस्नीयता खत्म हो गई। इसलिए बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की विश्वस्नीयता का लाभ लेने की कोशिश और उनके वीडियो को एडिट करके ऐसे पेश किया जैसे केजरीवाल कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। जबकि केजरीवाल शुरू से ही इन कानूनों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि देश में एक ही नेता बचा है जिस पर जनता भरोसा करती है और वो है अरविंद केजरीवाल।

ये भी पढ़ें:

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments