अब बुलंदशहर तक बढ़ेगा नोएडा, प्रशासन ने दी 80 गांवों को जोड़ने की अनुमति
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।नोएडा (Noida)का क्षेत्र अब बढ़ने वाला है। ग्रेटर नोएडा से आगे बुलंदशहर तक अब विकास की लहर होगी। दादरी और सिकंदराबाद की तहसील के 80 गांवों को जोड़ते हुए नोएडा में मिलाया जाएगा। अब ये 80 गांब नोएडा विकास प्राधिकरण में जोड़े जाएंगे। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने नोएडा अथॉरिटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितुमाहेश्वरी ने बताया है किदादरी और सिकंदराबाद की तहसील के 80 गांवों को नोएडा से जोड़कर एक नया नोएडा बसाने का प्रस्ताव डीएमआईसीडीसी की ओर से नोएडा अथॉरिटी को दिया गया था। इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश प्रशासन को मंजूरी के लिए भेजा गया था।
अब राज्यपाल से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इस मंजूरी के बाद अब गौतमबुद्धनगर की दादरी और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के 80 गांव नोएडा अथॉरिटी के अंतर्गत आएंगे।
सिंघू बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय निवासी होने का दावा कर रहे लोगों में झड़प, पुलिस का लाठीचार्ज
विकसित होगा दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का निवेश क्षेत्र इन गांवों में अब विकास की लहर दौड़ेगी, क्योंकि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का निवेश क्षेत्र इन गांवों में ही विकसित किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भारत सरकार की एक महत्वकांशी परियोजना है। भारत इसे जापान के साथ मिलकर बना रहा है। इसके तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान , गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के इंदौर को जोड़ा जाएगा।
10 साल पहले नोएडा का हिस्सा थे ये गांव 10 साल पहले तक जब बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण नहीं बना था तब ये गांव नोएडा विकास प्राधिकरण का ही हिस्सा थे। बाद में जब बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण बनाकर इन्हें नोएडा से अलग किया गया तब इन गांवों को बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया था। अब एक बार फिर से ये 80 गांव नोएडा अथॉरिटी को सौंपे जा रहे हैं।
दिल्ली में इजरायली दूतावास के नजदीक ब्लास्ट पर पीएम नेतन्याहू बोले- भारत पर है पूरा भरोसा
सरकार ने जारी कियागैजेट नोटिफेकिशन रितुमाहेश्वरी कहती हैं कि इन 80 गांवों के मिलने से नोएडा में विकास परियोजनाएं लागू की जा सकेंगी। बता दें कि इन 80 गांवों में गौतमबुद्धनगर से 20 और बुलंदशहर से 60 गांव शामिल हैं। दरअसल नोएडा ने यमुना विकास प्राधिकरण को ढाई हजार करोड़ और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को 5000 करोड़ का कर्ज दिया था। इस कर्ज के बदले में जमान की मांग की गई थी, लेकिन दोनों ही अथॉरिटी जमीन देने से इनकार कर रही थी। लेकिन अब सरकार ने इन 80 गांवों को नोएडा में शामिल करने का गैजेट नोटिफेकिशन जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:
-
दिल्ली धमाका को लेकर विदेश मंत्री ने इजरायल के विदेश मंत्री से की बात, कही ये बात
-
दिल्ली में ब्लास्ट के बादमुंबई समेत प्रमुख जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, जारी हुआ अलर्ट
-
राहुल ने मोदी सरकार को चेताया, बोले- गांवों से शहरों तक फैलेगा किसान आंदोलन
-
कोर्ट ने केंद्र से पूछा- आखिरी मौका गंवाने वाले UPSC उम्मीदवारों को क्यों ना मिले एक और मौका
-
हरियाणा : अभय चौटाला के बाद राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे JJP के दिग्विजय चौटाला
-
कॉमिक कलाकार के खिलाफ अवमानना मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बढ़ती जा रही है आलोचना
-
लाल किला कांड : दीप सिद्धू ने जांच में शामिल होने के लिए मांगा वक्त, कहा- जुटा रहा हूं सबूत
-
अन्ना हजारे ने मोदी सरकार के भरोसे के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ टाला अनशन
-
नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अजित सिंह को हराकर की बड़ी गलती
-
हरियाणा दाड़न खापका ऐलान- दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल होने हर गांव से जाएंगे लोग
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment