छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस की जद में कोंडागांव, 22 स्कूली बच्चे मिले पॉजिटिव
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से पॉजिटिव मामलों को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां कोंडागांव में एक ही क्लास के 22 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये मामले बड़ेराजपुर विकासखंड में चल रही मोहल्ला क्लास में रिपोर्ट किए गये हैं।
फरवरी से 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर होगा जोर
मोहल्ला क्लास के 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव कोरोना पॉजिटिव मिले 22 बच्चों के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सीएचएमओ डॉ. टीआर कुंवर ने बताया कि बडेराजपुर विकासखंड में चल रही मोहल्ला क्लास में एक बच्चे की हल्की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना के हल्के लक्षण दिखने पर बच्चे का कोविड-19 टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद ये जानकारी अध्यापक को दी गई, फिर जब सभी बच्चों का कोरोना टेस्ट हुआ तो कुल 22 बच्चे पॉजिटिव पाए गये।
कंट्रोल में कोरोना, विश्वविद्यालय और कॉलेजों को मार्च से खोलने की तैयारी
गांव में ही बनाया गयाआइसोलेशन सेंटर डॉक्टर ने आगे बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गये सभी बच्चों की आयु 11 से 14 साल के बीच है। इतनी अधिक तादाद में बच्चों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया तो परिजनों ने बाहर ले जाने का विरोध किया, फिर आखिर में छात्रावास को ही आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया। फिलहाल सभी पॉजिटिव बच्चों का उपचार गांव में बने इस आइसोलेशन में ही चल रहा है। इसके अलावा जांच में कुछ बच्चों के परिजन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।
5 राज्यों में 5 हजार वैक्सीन डोज की हुई बर्बादी, कोवैक्सीन को हो रहा सीरम के मुकाबले ज्यादा नुकसान
संक्रमित मामलों की संख्या तीन लाख के पार छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव नए मामलों में पहले के मुकाबले अब काफी कमी दर्ज की जा रही है। राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 3,05,102 पर पहुंच गई है। यहां सक्रिय मामले 4,260 हैं। राहत की बात ये है कि कुल पॉजिटिव मामलों में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,97,144 हो गई है। वहीं कोरोना की चपेट में आने से कुल 3,698 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता की यूएन महासचिव ने की तारीफ, कहा- दुनिया में सबसे बेहतर
देश में कोरोना से अब तक 1,54,313 लोगों की मौत देशभर में कोरोना वायरस अब कंट्रोल में आता नजर आ रहा है। भारत (India) में कोरोना से अब तक 1,07,47,383 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,54,313 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि 1,04,22,402 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,66,174 है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
-
किसान नेता राजेवाल ने सिंघू बार्डर पर हिंसा के पीछे BJP-RSS की साजिश का लगाया आरोप
-
TMC के बागी नेता मिले अमित शाह से, BJP की सदस्यता ग्रहण की
-
राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन
-
पीएम मोदी के ऑफर के बावजूद और ज्यादा जुटे किसान, बोले- जारी रहेगी लड़ाई
-
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
-
सर्वदलीय बैठक में बोले PM मोदी- सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: सबूत जुटाने लालकिला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम
-
प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार का पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक
-
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: ED ने कोरोबारी अनूप गुप्ता को किया गिरफ्तार
-
धनशोधन मामले में कोचर दम्पति, वेणुगोपाल धूत को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment