आज देश के 135 केंद्रों पर आयोजित होगी CTET परीक्षा, CBSE ने जारी किए दिशा निर्देश
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आज यानी रविवार31 जनवरी को देश भर के 135 शहरों के तकरीबन 3 हजारपरीक्षा केंद्रों पर 2 शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
CTET परीक्षा पहले जुलाई 2020 में आयोजित की जानी थी, जिसे कोरोना महामारी के कारण बार-बार स्थगित करना पड़ा। इस परीक्षा के लिए देश भर से 3 लाखसे अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। परीक्षा के आयोजन के लिए बोर्ड द्वारा पूरे इंतजाम करा लिए गए हैं।
UPSC छात्रों को अतिरिक्त मौका नहीं, महामारी के कारण की गई थी दूसरे अवसर की अपील
1 कमरे में बैठेंगे केवल 12 छात्र सीटीईटी परीक्षा केंद्र में एक कमरे में कोरोना नियमों के अनुसार सिर्फ 12 छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड के साथ ही सभी छात्रों के लिए एक घोषणा पत्र भी जारी किया है। जिसे लेकर ही छात्रों को परीक्षा केंद्र जाना होगा।
समय से पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को घोषणा पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, ताकिसामाजिक दूरी के साथ प्रवेश व जांच प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके। उम्मीदवार प्रवेश करते समय अपने साथ 50ml की सैनिटाइजर की एक पारदर्शी बोतल लेकर जा सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार पारदर्शीपानी की बोतल अपने साथ ले जा सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के सरकारी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कूल आदि में रिक्त पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
नर्सरी एडमिशन गाइडलाइंस जनवरी के अंतिम हफ्ते में हो सकती हैं जारी
देश में कोरोना की स्थिति भारत (India) में कोरोना से अब तक 1,07,47,091 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,54,312लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि 1,04,22,109 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्यासे अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 1,66,176है।
ये भी पढ़ें:
-
Budget 2021: किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत, सरकार कृषि लोन बढ़ाने का बना रही Plan
-
किधर जा रहा आंदोलन! टिकैत के सरेंडर नहीं करने से क्या पुलिस करेगी कार्रवाई?
-
राकेश टिकैत ने सरेंडर की अटकलों को किया खारिज,कहा- लालकिला घटना की हो जांच
-
पूर्व उपराष्ट्रपति ने लिखा- मोदी ने कहा 'मुस्लिमों के लिए किए गए कामों का प्रचार मेरी राजनीति नहीं'
-
कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस समेत ये 16 राजनीतिक दल करेंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण का बायकॉट
-
नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना, पैंट की ज़िप खोलना, POCSO के तहत यौन हमला नहीं- बॉम्बे हाईकोर्ट
-
अमेरिका-भारत के बीच बनेंगे नए रिश्ते! बाइडन प्रशासन की भारत सरकार से हुई सकारात्मक बातचीत
-
दिल्ली: कई हिंसक घटनाओं का गवाह है लालकिला
-
ऐक्शन में योगी सरकारः DM ने गाजीपुर धरना स्थल खाली करने का दिया आदेश, बढ़ी हलचल
-
ममता बनर्जी का BJP पर तीखा तंज- 'अमित भैया' पहले दिल्ली संभाल लो, फिर बंगाल की सोचना
-
गाजीपुर बॉर्डर पर तैनात हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल,खत्म हो सकता आंदोलन!
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment