फरवरी से 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर होगा जोर
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश भर में अब कोरोना (Coronavirus)कंट्रोल में होता हुआ नजर आ रहा है। संक्रमितों से कहीं अधिक ठीक होने वालों की संख्या हो चुकी है। साथ ही देश में वैक्सीनेसन (Vaccination) की प्रक्रिया का पहला चरण भी शुरू हो चुका है। अब सरकार देश की आर्थिक गितिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में फरवरी माह से सिनेमा हॉल (cinema halls) 100 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।
प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी देते हुए कहा कि1 फरवरी से, सभी COVID से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सिनेमा हॉल 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने कीअनुमति दी जाएगी। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। विस्तृत दिशानिर्देश आज जारी किए जाएंगे।
तांडव विवाद पर अनिल देशमुख ने कहा- OTT पर रिलीज होने वाले कंटेंट के लिए बने कानून
मार्च में पूरी तरह बंद हो गए थे सिनेमा हॉल बता दें कि कोरोना के चलते सिनेमा हॉल मार्च से पूरी तरह बंद कर दिए गए थे। इसके बादजब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो सिनेमा हॉल्स को 50 प्रतिशत क्षमता केसाथ खोलने के निर्देश दिए गए। हालांकि इस दौरान भी बहुत ही कम लोग सिनेमा हॉल जा रहे थे। सिनेमा हॉल में एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था की गई थी। साथ ही हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज करने का काम भी किया जा रहा था। सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन इस दौरान किया गया।
सिनेमा हॉल भले ही 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल गए थे, लेकिन किसी भी नई फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। इस लॉकडाउन के दौरान लोगों में OTT प्लेटफॉर्म को लेकर रुची बढ़ी। इतना ही नहीं फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने लगी। इस प्लेट फॉर्म पर चलने वाली वेब सीरीज का क्रेज लोगों में बढ़ता गया। वहीं OTT प्लेट फॉर्म में दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर की बार विवाद भी हुआ। क्योंकि इसके लिए अब तक कोई कानून या सेंसर बोर्ड नहीं है। तो इसमें किसी भी तरह का कंटेंट दिखाया जा रहा है।
तांडव वेब सीरीज का हुआ था विरोध बता दें कि हाल ही में आई वेब सीरीज तांडव का भी बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया था। इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ कई राज्यों मेंFIR भी की गई थी।वेब सीरीज पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। कई राजनेता ने भी वेब सीरीज पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। शुरुआत से ही चर्चा में रही इस सीरीज काबायकॉट भी किया गया। ये विरोध इस कदर बढ़ गया था किसोशल मीडिया पर अमेजन को हिंदू विरोधी बताते हुएउसका भी बायकॉट किया गया।
OTT प्लेटफॉर्म पर चल रहे कार्यक्रमों को लेकर जल्द बन सकता है सख्त कानून! पढ़ें क्या बोले जावड़ेकर
जल्द OTT के लिए बन सकता है कोई कानून आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रीप्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि OTT पर चलने वाले कुछ सीरियल के बारे में बहुत शिकायतें आई हैं उसका संज्ञान लिया गया है। OTT की फिल्म, कार्यक्रम, डिजिटल अख़बार पर प्रेस काउंसिल, केबल टेलीविजन, सेंसर बोर्ड का कानून लागू नहीं होता था। इनके संचालन के लिए जल्द ही सुचारू व्यवस्था की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें:
-
किसान नेता राजेवाल ने सिंघू बार्डर पर हिंसा के पीछे BJP-RSS की साजिश का लगाया आरोप
-
TMC के बागी नेता मिले अमित शाह से, BJP की सदस्यता ग्रहण की
-
राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन
-
पीएम मोदी के ऑफर के बावजूद और ज्यादा जुटे किसान, बोले- जारी रहेगी लड़ाई
-
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
-
सर्वदलीय बैठक में बोले PM मोदी- सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: सबूत जुटाने लालकिला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम
-
प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार का पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक
-
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: ED ने कोरोबारी अनूप गुप्ता को किया गिरफ्तार
-
धनशोधन मामले में कोचर दम्पति, वेणुगोपाल धूत को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment