Delhi Corona Bulletin: कंट्रोल हो रहा कोरोना! 24 घंटे में 600 से कम केस

Delhi Corona Bulletin: कंट्रोल हो रहा कोरोना! 24 घंटे में 600 से कम केस

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।देश की राजधानी दिल्ली मेंकोरोना(Coronavirus) संक्रमण अब कुछ काबू में आता दिख रहा है। गुरुवारकोदिल्ली सरकार(Delhi Government) द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसारदिल्ली(Delhi) में 574 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या6,25,369हो गई है।वहीं एक दिन में 13लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 888मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। उग्र हो सकता है किसान आंदोलन, प्रशासन ने कहा- सुरक्षा के हैं पुख्ते इंतजाम

राजधानी में कुलएक्टिव केस बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 10,536हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 6,09,322पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल5,511लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81,750नमूनों की जांच की गई है।

दिल्ली को मिली Corona से राहत! संक्रमण दर में आई गिरावट

होम आइसोलेशन में 2761कोरोना मरीज इस समय दिल्ली के कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या 18,718है। जिसमें से 2096बेड्स भरे हुए हैं और 16,622 बेड्स खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 7922 बेड्स हैं जिनमें से 58भरे हैं और 7756खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 562बेड्स हैं जिनमें से 22भरें हैं और 540खाली हैं। इसके अलावा 2,761 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

Good News: नए साल की शुरुआत में देशवासियों को मिल सकती है कोरोना वैक्सीन- एम्स निदेशक

दिल्ली में अब तक 86,59830हुई जांच वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे में 43,780आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। 37970टेस्ट रैपिड एंटिजन टेस्ट किट द्वारा किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 86,59830 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीं प्रति मिलियन पर 455780का टेस्ट किया जा रहा है।दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 4085है। 24 घंटे में कंट्रोल रूम में कुल 158कॉल रिसीव किए गए। कोविड एंबुलेंस के लिए 1339कॉल आई।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments