नए साल में केजरीवाल सरकार इन परियोजनाओं को पूरा कर दिल्ली को देगी बड़े तोहफे

नए साल में केजरीवाल सरकार इन परियोजनाओं को पूरा कर दिल्ली को देगी बड़े तोहफे

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।नए साल (New Year 2021)में कई निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। इससे पूरी दिल्ली को मुफ्त वाई-फाई (Free wifi) मिलने के साथ ही कई इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत भी मिलेगी। कई परियोजनाएं इस साल के पहले तिमाही में ही पूरी हो रही हैं। मुफ्त वाई-फाई के लिए पूरी दिल्ली में 11 हजार हॉटस्पॉट लगने थे और अब तक 8 हजार लगा दिए गए हैं। बाकी के 3 हजार हॉटस्पॉट भी फरवरी तक लगा दिए जाएंगे।

वहीं, पूरी दिल्ली में महिला सुरक्षा के मद्देनजर अब तक 1 लाख 31 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इस साल बाकी के एक लाख 49 हजार कैमरे लग जाएंगे। जबकि दिल्ली सरकार के करीब 450 स्कूलों के चप्पे-चप्पे पर अब तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। 126 और स्कूलों में इस साल कैमरे लग जाएंगे। वहीं, 160 स्कूलों में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए यहां निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि आर्थिक तंगी के बावजूद दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए 963 करोड़ रुपए की राशि जारी कर

भाजपा ने संगठन स्तर पर किया बड़ा बदलाव, सौदान और सतीश को मिले अहम पद

चांदनी चौक के पुनर्विकास का काम जनवरी में हो जाएगा पूरा ऐतिहासिक चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण का काम अब जनवरी में पूरा होने की उम्मीद है। इसका काम 31 दिसंबर तक पूरा होना था। लेकिन अब हर क्रॉसिंग रोड भी 50-60 मीटर तक चांदनी चौक की मुख्य सड़क की तरह विकसित की जानी है जो 9 के करीब है। इसके अलावा किसान आंदोलन की वजह से भी ग्रेनाइट व इलेक्ट्रिक पोल आने में दिक्कत आ रही है। इसलिए पुनर्विकास का काम जनवरी तक पूरा हो पाएगा। चांदनी चौक के पूरे इलाके को बेहद खूबसूरत बनाया जा रहा है।

पुनर्विकास का काम पूरा होने के बाद इस सड़क पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल एरिया रहेगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लालकिला के पास (जैन मंदिर ) से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक के 1.3 किलोमीटर की मुख्य सड़क पर केवल गैर-मोटर चालित वाहनों को चलने की इजाजत दी जाएगी। रिक्शा और साइकिल के अलावा केवल आपातकालीन वाहन एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड की गाडिय़ों को ही जाने की इजाजत होगी।

फरवरी में आश्रम चौक और साल के अंत तक फ्लाईओवर पर खत्म होगी जाम की समस्या फरवरी से लोगों को आश्रम चौराहा पर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। मार्च तक यहां अंडरपास बनाने का काम पूरा होना है, लेकिन जिस तेजी से काम हो रहा, उससे फरवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। वहीं, डीएनडी फ्लाईवे के आसपास भी जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इस पर भी काम शुरू हो गया है। फ्लाईओवर का काम एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

इससे नोएडा और गाजियाबाद के साथ दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली के लिए आने-जाने वाले लाखों लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। योजना के तहत रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाई वे तक विस्तार दिया जाएगा। छह लेन के इस फ्लाईओवर में तीन लेन आश्रम से डीएनडी जाने के लिए होगी और तीन लेन डीएनडी से आश्रम आने के लिए बनाई जाएगी। इसके अलावा आश्रम फ्लाईओवर से सराय काले खां जाने के लिए तीन लेन का डाउन रैंप और आइटीओ व सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए तीन लेन का अप रैंप डीएनडी लूप से इस फ्लाईओवर के लिए बनाया जाएगा।

आईटीओ से नीला गुम्बद 31 मार्च तक सिग्नल फ्री मथुरा रोड पर लोगों को नए साल में जाम से राहत मिलने के आसार हैं। आईटीओ से नीला गुंबद के बीच इस मार्ग की 6 लालबत्तियों को हटाने के लिए बनाए जा रहे 4 भूमिगत यू-टर्न का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है। इसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके पूरा होने से मथुरा रोड की आईटीओ से नीला गुंबद के बीच का 3 किलोमीटर हिस्सा सिग्नल फ्री हो जाएगा। यह योजना प्रगति मैदान के आसपास के इलाके को सिग्नल फ्री किए जाने के लिए बनाई गई योजना का हिस्सा है।

  • 6 लालबत्तियों को बंद करने के लिए मथुरा रोड पर चार भूमिगत यू-टर्न बनाए जा रहे हैं।
  • इसके तहत सुंदर नगर और काका नगर के बीच 2 भूमिगत यू-टर्न बनाए जा रहे हैं।
  • इसमें पहला यू-टर्न लाजपत नगर की ओर से आकर मथुरा रोड पर निजामुद्दीन की ओर जाने के लिए है।
  • दूसरा यू-टर्न भैरो मार्ग और चिडिय़ाघर की ओर से आकर काका नगर या दिल्ली हाईकोर्ट की ओर जाने वालों के लिए होगा।
  • तीसरा यू-टर्न प्रगति मैदान के सामने नेशनल स्पोट्र्स क्लब के सामने बन रहा है।
  • इससे शेरशाह रोड से भैरो मार्ग व सुंदर नगर की ओर जा सकेंगे।
  • चौथा यू-टर्न सुप्रीम कोर्ट लालबत्ती के पास बन रहा है।
  • इससे पुराना किला रोड और भगवानदास रोड की ओर से आने वाला यातायात भैरो मार्ग चिडिय़ाघर की तरफ जा सकेगा।

कृषि कानूनों पर केरल में भाजपा के इकलौते विधायक ने मोदी सरकार की कराई फजीहत

बेनीतो हुआरेज मार्ग अंडरपास मई में खुलेगा बेनितो हुआरेज मार्ग पर बन रहा अंडरपास मई में खोल दिया जाएगा। इस मार्ग से सेंट मार्टिन मार्ग सीधे जा सकेंगे। यहां से अंडरपास में जाने पर सेंट मार्टिन मार्ग और एयरपोर्ट की तरफ रिंग रोड पर भी जा सकेंगे। अंडरपास से एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वीआईपी मूवमेंट को रिंग रोड पर राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे लगने वाली जाम से राहत मिलेगी। एयरपोर्ट की ओर से आकर यहां दाहिने मुडऩे वाला यातायात इस मार्ग से अंडरपास से सेंट मार्टिन मार्ग होते हुए निकल जाएगा।अंडरपास से राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे के यातायात को भी कम किया जा सकेगा। अंडरपास के ऊपर स्काई वॉक बनेगा जो इस मार्ग से साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा और सत्य निकेतन मार्ग को फुटओवर ब्रिज से जोड़ेगा।

ये भी पढ़ें-



from Navodayatimes News

Comments