शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, ऊर्जा वित्तीय शेयर बढ़े, निफ्टी सीमित दायरे में

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, ऊर्जा वित्तीय शेयर बढ़े, निफ्टी सीमित दायरे में

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी(Nifty) 02वर्ष 2020 के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान सीमित दायरे में थे और वित्तीय तथा ऊर्जा शेयरों की बढ़त को आईटी तथा एफएमसीजी शेयरों की गिरावट ने बराबर किया। बुधवार को कारोबार की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ हुई, हालांकि बाद में थोड़ा सुधार दर्शाते हुए 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 17.84 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 47,764.06 पर था।

एनएसई निफ्टी 2.25 अंक बढ़कर 13,984.20 पर था। इसमें शामिल 30 शेयर हरे निशान में थे। इस दौरान ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व में तेजी रही, जबकि टीसीएस, इंफोसिस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एनटीपीसी और एसबीआई में गिरावट हुई।

किसानों और सरकार के बीच दो मांगों को लेकर बनी सहमती, की गई ये अपील

भारतीय बाजार रोज तेजी के साथनए रिकॉर्ड पर डेरिवेटिव श्रृंखला के गुरुवार को खत्म होने के कारण बाजार में अस्थिरता है। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है, फिर भी एफपीआई लगातार भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं, जिसके चलते भारतीय बाजार रोज तेजी के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़ा, जबकि चीन के शेयर 1.45 प्रतिशत गिरे। ऑस्ट्रेलियाई सूचकांक में 0.80 प्रतिशत की गिरावट हुई।

coronavirus: भारत 96% रिकवरी के साथ शीर्ष पर,तेजी से डिस्चार्ज हो रहे मरीज

मुनाफा वसूली के चलते गिरावट प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद बुधवार को बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ खुला लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और सूचकांक 102.99 अंक या 0.22 प्रतिशत घटकर 47,510.09 अंक पर आ गया।

सफरनामा 2020: विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे राहुल गांधी

प्रमुख बैंकिंग शेयर लाल निशान में इसी तरह 27.45 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,905.15 पर था। निफ्टी 10.75 अंक बढ़कर 13,943.35 पर खुला था। सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख बैंकिंग शेयर लाल निशान में थे। इसके अलावा एचडीएफसी, रिलायंस, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और सन फार्मा भी मुनाफा वसूली हुई।

सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बैंकिंग और आईटी शेयरों में बढ़त के साथ लगातार पांचवे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

किसान आंदोलन: किसानों में जगी उम्मीद, 31 दिसंबर को होने वाली ट्रैक्टर मार्च फिलहाल स्थगित

बीएसई सेंसेक्स में बढ़त सकारात्मक घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते निवेशकों की भावनाएं तेज होने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 228.73 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 47,582.48 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 66.50 अंक या 0.48 प्रतिशत उछलकर 13,939.70 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments