
दिल्ली (Delhi) के मास्टर प्लान (Master Plan) 2021 (एमपीडी) में पेश आई समस्याओं को देखते हुए डीडीए इस बार एमपीडी (MPD) 2041 के लिए फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। यदि सभी कुछ उम्मीद के अनुरूप हुआ तो जल्द ही नए मास्टर प्लान को अमली जामा पहना दिया जाएगा। तेज विकास के साथ-साथ हेरिटेज, पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) एमपीडी 2041 को तैयार करने में जुटा है।
Comments
Post a Comment